कोंडागांव: कोण्डागांव नगर पालिका के पांच एल्डरमैन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली, शहर विकास में निभाएंगे सक्रिय भूमिका
नगर पालिका परिषद कोण्डागांव के मनोनीत पांच एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह आज मंगलवार शाम 4 बजे स्थानीय ऑडिटोरियम भवन में आयोजित हुआ। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मनोनीत अविनाश शोरी,अशोक कुमार ब्रम्ह, ललित लुकड़, होलिका नेताम और रेखा साहू ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में विधायक सुश्री लता उसेंडी, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उ