बंजरिया: स्थानीय विधायक के निर्देश पर आरसीडी ने शनिवार से जटवा पुल की मरम्मत का कार्य शुरू किया, लोगों में हर्ष
स्थानीय बिधायक विशाल कुमार के निर्देश पर आरसीडी द्वारा जटवा पुल के मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। पुल का ऊपरी सतह टूट कर जर्जर हो गया था,साथ ही उसमें छड़ निकल आया था। जिसके कारण बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे थे। जटवा निवासी अजमत अली ने बीडीओ सहित सहयोग एप्प पर शिकायत दर्ज कराया था। सिसवनिया कि युवकों ने श्रमदान से मरम्मत किया था,लेकिन जल्द ही सतह टूट गया।