सिराथू: कड़ा में गंगा नदी में समाय पिता-पुत्र को नहीं खोज सके गोताखोर, एसडीआरएफ टीम मंगलवार को शुरू करेगी सर्च अभियान: थानाध्यक्ष
कड़ा के बाज़ार घाट पर सोमवार एक परिवार के चार लोग गंगा नदी में समा गए थे।डूबने वालों में जेके मिश्रा उनका बेटा भाई तथा भतीजा शामिल था।स्थानीय गोताखोरों ने जेके मिश्रा और उनके बेटे को बाहर निकाल लिया लेकिन डॉक्टरों ने जेके को मृत घोषित कर दिया।थाना अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शाम तक गोताखोर लगे थे, एसडीआरएफ टीम देर में आई है।मंगलवार से सर्च अभियान चलाएगी।