सिराथू: कड़ा के बाजार घाट में गंगा के पानी में समाए दारानगर के चार लोग, दो को निकाला गया, एक को मृत घोषित किया गया
कड़ा के बाज़ार घाट गंगा घाट पर सोमवार स्नान करने गए चार लोग गंगा में समा गए।स्थानीय गोताखोरों ने दो लोगों को बाहर निकाला है।दारानगर के जेके मिश्रा को मृत घोषित किया गया है।मृतक का बेटा अभी जीवित है।स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में समाय एक पिता पुत्र की तलाश की जा रही है।भारी संख्या में गंगा किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई।पुलिस बल भी मौजूद है।