सिराथू: कड़ा उर्स के दौरान पथरीले रौजे का तीन दिवसीय लंगर समापन, मुतवल्ली ने कड़क शाह मज़ार पर चढ़ाई चादर
कौशांबी के कड़ा में ख्वाजा कड़क शाह का उर्स चल रहा है।मुख्य रूप से तीन दिवसीय उर्स होता है लेकिन एक सप्ताह तक मेला लगा रहता है।उर्स के दौरान पथरीले रोजे पर तीन दिनों तक सूफी समाज की ओर से लंगर कार्यक्रम होता है।आए हुए जायरानों के खाने-पीने का बंदोबस्त किया जाता है।मुतवल्ली पथरीले रौजे सूफी अफसर ने कड़क शाह मजार मे रविवार को चादर चढ़ाकर लंगर का समापन किया है।