सिराथू: सिराथू में बुजुर्ग द्वारा कम्बल मांगने की वायरल खबर पर राजस्व कर्मियों ने बुजुर्ग को ढूंढकर दिया कम्बल
शनिवार को सिराथू तहसील में समाधान दिवस के मौके पर लव कुश मौर्य नाम के एक बुजुर्ग द्वारा अधिकारियों से गरीबों का हवाला देते हुए और सर्दी के सितम को देखते हुए कम्बल मांगा गया था।अधिकारियों ने नहीं दिया तो वीडियो वायरल हो गया था। रविवार को बुजुर्ग ने बताया कि लेखपाल उन्हें ढूंढते हुए आए और उनको दो कम्बल दिया है।अन्य संगठनों द्वारा भी बुजुर्ग की मदद हुई है।