सिराथू: नेशनल हाईवे सैनी इलाके में कंटेनर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, चालक गाड़ी छोड़कर भागा
सैनी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर सोमवार दोपहर कानपुर की ओर से आ रहे एक कंटेनर ट्रक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी है। घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई है।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया।ट्रक का चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया है।अझुवा कस्बा के रहने वाले वरुण सिंह किसी काम को लेकर सिराथू जा रहे थे इसी दौरान हादसा हुआ है।