सिराथू: अट्सराय गाँव में कीचड़ में एक लाश मिलने से मची सनसनी, हत्या की आशंका में पुलिस जांच में जुटी
सैनी थाना क्षेत्र के अट्सराय गाँव के खेतों में जमा पानी के कीचड़ में सोमवार दोपहर एक लाश पाई गई है।कीचड़ में डूबी लाश की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।लाश की शिनाख्त अझुवा नगर के रहने वाले मिठाई लाल के रूप में हुई है।लाश मिलने से इलाके में सनसनी है।हत्या कर शव फेकने की आशंका को लेकर पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गई है।