Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

धौलपुर: कालिका यूनिट की महिला पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा जेबकतरा

Dhaulpur, Dholpur | Nov 3, 2025
कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों ने अपनी तत्परता और सजगता से एक जेबकतरे को रंगे हाथों पकड़ा है। बताया गया कि कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की कांस्टेबल सुलेखा कुशवाह और रीना यादव बस स्टैंड क्षेत्र में गश्त कर रही थीं। तभी उन्होंने एक संदिग्ध युवक को रोडवेज बस में सवार यात्रियों के बीच घूमते देखा। जांच के दौरान पता चला कि युवक ने एक यात्री की पीछे की

MORE NEWS

सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी -डीएम
मोहर्रम के संबध में कानून व्यवस्था की बैठक आयोजित
धौलपुर, 12 जून। जिले में आगामी मोहर्रम पर्व पर आपसी भाईचारे, सांप्रदायिक सौहार्द एवं सामाजिक समरसता को बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को कानून व्यवस्था की बैठक जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में आगामी मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
जिला कलेक्टर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना केवल प्रशासन या पुलिस का कार्य नहीं, बल्कि हर नागरिक की साझी जिम्मेदारी है। उन्होंने समिति सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्रों में सजग प्रहरी की भूमिका निभाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक जानकारी या धार्मिक-जातीय तनाव की आशंका हो, तो उसकी तुरंत जानकारी प्रशासन और पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि ताजियों के साथ वॉलंटियर की व्यवस्था होनी चाहिए जिससे जुलूस का संचालन सही हो सके।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि आगामी मोहर्रम पर्व के दौरान गश्त में वृद्धि, संवेदनशील क्षेत्रों की विशेष निगरानी और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग जैसे उपायों के माध्यम से पुलिस पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहेगी। धौलपुर जिले का शांतिपूर्ण इतिहास हमारी ताकत है, जिसे मिलकर और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने स्तर पर शांति, सौहार्द और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रयास करना चाहिए। समिति के सदस्य जब भी किसी आयोजन, जुलूस या उत्सव में भाग लें, वहां सौहार्द बनाए रखने का वातावरण निर्मित करें।
बैठक के दौरान समिति सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों की स्थानीय स्थितियों से प्रशासन को अवगत कराया गया। सदस्यों ने त्योहारों के दौरान बिजली, साफ-सफाई, यातायात नियंत्रण और जलापूर्ति जैसी व्यवस्थाओं को लेकर भी सुझाव दिए।

सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी -डीएम मोहर्रम के संबध में कानून व्यवस्था की बैठक आयोजित धौलपुर, 12 जून। जिले में आगामी मोहर्रम पर्व पर आपसी भाईचारे, सांप्रदायिक सौहार्द एवं सामाजिक समरसता को बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को कानून व्यवस्था की बैठक जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में आगामी मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। जिला कलेक्टर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना केवल प्रशासन या पुलिस का कार्य नहीं, बल्कि हर नागरिक की साझी जिम्मेदारी है। उन्होंने समिति सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्रों में सजग प्रहरी की भूमिका निभाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक जानकारी या धार्मिक-जातीय तनाव की आशंका हो, तो उसकी तुरंत जानकारी प्रशासन और पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि ताजियों के साथ वॉलंटियर की व्यवस्था होनी चाहिए जिससे जुलूस का संचालन सही हो सके। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि आगामी मोहर्रम पर्व के दौरान गश्त में वृद्धि, संवेदनशील क्षेत्रों की विशेष निगरानी और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग जैसे उपायों के माध्यम से पुलिस पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहेगी। धौलपुर जिले का शांतिपूर्ण इतिहास हमारी ताकत है, जिसे मिलकर और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने स्तर पर शांति, सौहार्द और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रयास करना चाहिए। समिति के सदस्य जब भी किसी आयोजन, जुलूस या उत्सव में भाग लें, वहां सौहार्द बनाए रखने का वातावरण निर्मित करें। बैठक के दौरान समिति सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों की स्थानीय स्थितियों से प्रशासन को अवगत कराया गया। सदस्यों ने त्योहारों के दौरान बिजली, साफ-सफाई, यातायात नियंत्रण और जलापूर्ति जैसी व्यवस्थाओं को लेकर भी सुझाव दिए।

Dhaulpur, Dholpur | Jun 12, 2026

केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
शनिवार व रविवार को भी  खुली रहेगी प्रर्दशनी
धौलपुर, 12 जून। केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के शीर्षक पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार को सूचना केंद्र, में किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना एवं जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत सहित अतिथियों ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी आमजन को सरकार की योजनाओं एवं विकासात्मक पहल से अवगत कराने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना है। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ ही पात्र व्यक्तियों को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरणा मिलेगी। जिला अध्यक्ष ने आमजन से प्रदर्शनी का अवलोकन कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा भारत के 25 करोड़ नागरिक बहुआयामी गरीबी के जाल से सुरक्षित बाहर निकले, 4 करोड़ से अधिक पक्के पीएम आवासों का निर्माण करवाया गया, 81 करोड़ से अधिक लोगों को हर माह मुफ्त राशन का लाभ मिल रहा, लगभग 9 करोड़ लाभार्थियों का पोषण ट्रैक, किसानों के बैंक खातों में 4.3 लाख करोड़ रूपये की सम्मान राशि का बिना किसी लीकेज के हस्तांतरण हुए। नीरजा शर्मा ने कहा कि किसानों को लागत से कम से कम डेढ़ गुणा एमएसपी की पक्की गारंटी, करीब 2 करोड़ किसान और करीब 3 लाख व्यापारी ई-एनएएम पर पंजीकृत हुए, करीब 37 लाख घरों को पीएम सूर्यघर योजना से 78 हजार रूपये तक की सोलर सब्सिडी का लाभ प्रदान किया गया है। डॉ. शिवचरण कुशवाह ने कहा कि पीएम आवास योजना (शहरी) में लगभग 9 लाख करोड़ आवंटित कर करीब 1 करोड़ घर लोगों को दिए जा चुके, 2.2 लाख से अधिक स्टार्टअप पंजीकृत हुये। जिसमें 23 लाख से ज्यादा रोजगार मिले, 9 करोड़ से अधिक यात्रियों ने आधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस की यात्रा की, 1155 किमी. में मेट्रो नेटवर्क विकसित किया गया। अब 26 शहरों में विस्तार, 60 करोड़ नागरिकों को 5 लाख तक के सालाना मुफ्त इलाज की सुरक्षा दी जा रही। इसके लिए देशभर के गांवो और कस्बों में 1.8 लाख से ज्यादा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का नेटवर्क स्थापित किया गया। इस दौरान मासिक सुजस पत्रिका का भी अवलोकन करते हुए कहा कि सुजस मासिक पत्रिका में राज्य सरकार के उपलब्धियों को प्रकाशित किया जाता है। जिससे आमजन के लिए लाभकारी है।
कार्यक्रम में जगमोहन बघेल, धीर सिंह जादौन, मुकेश सक्सैना, विजय त्यागी, कल्पना शर्मा, कमल पहाड़िया, बांकेलाल लोधा, शशि त्यागी, दीपू कुशवाह, विनय परमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। सहायक निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क राजकुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रदर्शनी 14 जून तक सूचना केंद्र में आमजन के अवलोकन हेतु खुली रहेगी। प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, नवाचारों एवं विकास कार्यों को फ्लेक्स-स्टैंडी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है, जिससे आमजन को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त हो सके। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से प्रदर्शनी का अवलोकन कर सरकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ शनिवार व रविवार को भी खुली रहेगी प्रर्दशनी धौलपुर, 12 जून। केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के शीर्षक पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार को सूचना केंद्र, में किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना एवं जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत सहित अतिथियों ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी आमजन को सरकार की योजनाओं एवं विकासात्मक पहल से अवगत कराने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना है। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ ही पात्र व्यक्तियों को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरणा मिलेगी। जिला अध्यक्ष ने आमजन से प्रदर्शनी का अवलोकन कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा भारत के 25 करोड़ नागरिक बहुआयामी गरीबी के जाल से सुरक्षित बाहर निकले, 4 करोड़ से अधिक पक्के पीएम आवासों का निर्माण करवाया गया, 81 करोड़ से अधिक लोगों को हर माह मुफ्त राशन का लाभ मिल रहा, लगभग 9 करोड़ लाभार्थियों का पोषण ट्रैक, किसानों के बैंक खातों में 4.3 लाख करोड़ रूपये की सम्मान राशि का बिना किसी लीकेज के हस्तांतरण हुए। नीरजा शर्मा ने कहा कि किसानों को लागत से कम से कम डेढ़ गुणा एमएसपी की पक्की गारंटी, करीब 2 करोड़ किसान और करीब 3 लाख व्यापारी ई-एनएएम पर पंजीकृत हुए, करीब 37 लाख घरों को पीएम सूर्यघर योजना से 78 हजार रूपये तक की सोलर सब्सिडी का लाभ प्रदान किया गया है। डॉ. शिवचरण कुशवाह ने कहा कि पीएम आवास योजना (शहरी) में लगभग 9 लाख करोड़ आवंटित कर करीब 1 करोड़ घर लोगों को दिए जा चुके, 2.2 लाख से अधिक स्टार्टअप पंजीकृत हुये। जिसमें 23 लाख से ज्यादा रोजगार मिले, 9 करोड़ से अधिक यात्रियों ने आधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस की यात्रा की, 1155 किमी. में मेट्रो नेटवर्क विकसित किया गया। अब 26 शहरों में विस्तार, 60 करोड़ नागरिकों को 5 लाख तक के सालाना मुफ्त इलाज की सुरक्षा दी जा रही। इसके लिए देशभर के गांवो और कस्बों में 1.8 लाख से ज्यादा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का नेटवर्क स्थापित किया गया। इस दौरान मासिक सुजस पत्रिका का भी अवलोकन करते हुए कहा कि सुजस मासिक पत्रिका में राज्य सरकार के उपलब्धियों को प्रकाशित किया जाता है। जिससे आमजन के लिए लाभकारी है। कार्यक्रम में जगमोहन बघेल, धीर सिंह जादौन, मुकेश सक्सैना, विजय त्यागी, कल्पना शर्मा, कमल पहाड़िया, बांकेलाल लोधा, शशि त्यागी, दीपू कुशवाह, विनय परमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। सहायक निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क राजकुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रदर्शनी 14 जून तक सूचना केंद्र में आमजन के अवलोकन हेतु खुली रहेगी। प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, नवाचारों एवं विकास कार्यों को फ्लेक्स-स्टैंडी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है, जिससे आमजन को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त हो सके। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से प्रदर्शनी का अवलोकन कर सरकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

Dhaulpur, Dholpur | Jun 12, 2026

धौलपुर: कालिका यूनिट की महिला पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा जेबकतरा - Dhaulpur News