बालूमाथ: करमाही गांव के पास स्कूटी से गिरकर महिला घायल,रिम्स रेफर
बालूमाथ लातेहार मार्ग पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे करमाही गांव के पास स्कूटी से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी पहचान लातेहार सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत उदयपुरा गांव निवासी अशोक सिंह की पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई। जिसे बालूमाथ CHC लाया गया। जहां डॉ अलीशा टोप्पो एवं डॉ खुशबू कुमारी ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रांची रिम्स रेफर कर दिया