हनुमानगढ़ टाउन जिला अस्पताल परिसर से एक बार फिर बाइक चोरी की वारदात सामने आई है। टाउन जिला अस्पताल में खड़ा मोटरसाइकिल दिनदिहाड़े अज्ञात चोर चुरा ले गया। बाइक चोरी की वारदात परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाइक मालिक की ओर से अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।