राजपुर: 18 एकड़ शासकीय भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर की शिकायत
बलरामपुर जिले की चाची ग्राम पंचायत में शासकीय भूमि को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने पड़ोसी गांव के लोगों पर करीब 18 एकड़ आरक्षित भूमि पर कब्जा कर खेती करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह भूमि गांव के विकास और शासकीय योजनाओं के लिए सुरक्षित रखी गई थी। मामले की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन से कार्रव