इटारसी: नगरीय निकाय चुनाव और संगठन विस्तार के चलते आम आदमी पार्टी ने किया शक्ति प्रदर्शन, पूर्व कानून मंत्री भी थे उपस्थित
आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को शाम करीब 4 बजे तक इटारसी में नगरीय निकाय चुनाव और संगठन विस्तार के मद्देनजर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री और मध्यप्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर के साथ दिल्ली के पूर्व विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पार्टी कार्यालय नगरपालिका के पास से शुरू हुआ ।