विदिशा नगर: ग्रामरूसल्ली के एक व्यक्ति ने खाद्यान्न पर्ची में नाम न जुड़ने पर बच्ची के साथ कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार
जिला मुख्यालय के नजदीक ग्राम रूसल्ली में रहनेवाले लालसिंह लोधी अपनी 11 साल की बच्ची के साथ कलेक्ट्रेट पहुचे उन्होंने एक बार फिर बच्ची का नाम खाद्यान्न पर्ची में जोड़े जाने व उसे शासन की तरफ से मिलने वाला अनाज दिलाने की मांग की है। लाल सिंह ने बताया कि इसके पहले भी लगभग चार-पांच बार यहां आ चुके हैं एक बार फिर वह शनिवार दोपहर 2 बजे कलेक्टर से गुहार लगाने आए है