कैराना: कैराना के मोहल्ला गुलशन नगर में बिजली गुल होने से फिर पसरा अंधेरा, आपूर्ति बहाल करने की मांग की गई
Kairana, Shamli | Aug 10, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला गुलशन नगर में ट्रांसफार्मर फूंकने के कारण लगभग 39 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही थी। सोमवार दोपहर करीब दो बजे आपूर्ति सुचारू हुई थी। मोहल्ले के मौलाना बिलाल अहमद ने रात आठ बजे बताया कि तीन घंटे बाद ही शाम पांच बजे बिजली फिर से बाधित है। ऐसे में बस्ती में अंधेरा पसरा हुआ है। विद्युत विभाग के अधिकारी पर गुमराह करने का आरोप लगाया गया।