कराहल: थाना कराहल क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज
कराहल थाना क्षेत्र के ऊधमपुरा मोहल्ला में एक युवक के साथ लाठी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित सुनील पुत्र नारायण लाल कुशवाह, उम्र 25 वर्ष, निवासी ऊधमपुरा मोहल्ला ने थाना कराहल में शिकायत दर्ज कराई है।