मंदसौर: कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई री-नीट परीक्षा, 1240 अभ्यर्थियों ने आजमाया भाग्य
री-नीट 2026 परीक्षा रविवार को शहर के चार परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में करीब 1240 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। लाल बहादुर शास्त्री उत्कृष्ट विद्यालय, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।