हरदोई: जहानीखेड़ा–पिहानी मार्ग पर जाजूपारा गांव के पास 2 बाइकों की भिड़ंत में एक की हुई मौत, एक हुआ घायल
Hardoi, Hardoi | Oct 27, 2025 जहानीखेड़ा पिहानी मार्ग पर जाजूपारा गांव के पास दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर एक युवक की हालत को गंभीर देखते हुए हरदोई के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया यहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।