हरदोई: अस्पताल चौराहे पर लगा भीषण जाम, कई एम्बुलेंस, स्कूली वाहन और यात्री वाहन सहित बाइक चालक फंसे रहे
Hardoi, Hardoi | Oct 27, 2025 शहर के अस्पताल चौराहे पर भीषण जाम लग गया, करीब एक घण्टे तक कई वाहन जाम में फंसे रहे जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।दरसल मौनी बाबा मंदिर में भंडारा चल रहा है वहीं गोपामऊ बस अड्डा आबिद पेट्रोल पंप के पास से संचालित होता है। इन्ही कारणों से जाम लग गया। इसी दौरान कई एम्बुलेंस, स्कूली बसें और यात्री बसों सहित कई वाहन जाम में फंस गए।