हरदोई: हरदोई में रोडवेज बस स्टैंड पर पति का इंतजार कर रही महिला से छेड़छाड़, कार सवार आरोपी को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Oct 27, 2025 घटना रविवार रात करीब पौने बारह बजे कोतवाली शहर क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड पर हुई। पीड़िता बघौली थाना क्षेत्र की रहने वाली है,वह हरदोई शहर में अपनी बहन के घर आई हुई थी। वापसी के लिए बस स्टैंड पहुंचीं,जहां उसके पति ने फोन पर सूचना दी थी कि वह खुद आकर उन्हें ले लेंगे।अकेले बैठी महिला पति का इंतजार कर रही थी तभी यह घटना घटित हुई।