हरदोई: हरियावां पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोपी को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Oct 27, 2025 जानकारी के अनुसार 26 अक्टूबर को वादी द्वारा थाना हरियावां पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त अमित निवासी ग्राम देवरिया प्रसिद्ध नगर थाना हरियावां द्वारा वादी की बहन के साथ छेडछाड़ व मारपीट की गयी। इस सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना हरियावां पर नामजद केस पंजीकृत किया गया था।