भीलवाड़ा: लकवाग्रस्त कारोबारी की करोड़ों की संपत्ति हड़पने के आरोप में प्रॉपर्टी कारोबारी अनिल छाजेड़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
प्रतापनगर थाना पुलिस ने करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी के चर्चित मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रॉपर्टी कारोबारी अनिल छाजेड़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।