जमुई: पंचमंदिर के पास मोहर्रम के अखाड़ा के दौरान हुई मारपीट में एक युवक घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 6, 2025 शहर के पंचमंदिर के पास मोहर्रम के अखाड़ा के दौरान रविवार की शाम 7:00 बजे पटाखा फोड़ने को लेकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसे देखने के लिए सदर अस्पताल में भी लोगों की काफी भीड़ लगी रही।