कांके: झारखंड विधानसभा के बाहर बीजेपी विधायकों में JSSC पेपर लीक की CBI जांच की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
Kanke, Ranchi | Feb 27, 2024 झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन भी बीजेपी विधायकों ने विधानसभा गेट के सामने प्रदर्शन किया। बीजेपी विधायकों ने JSSC परीक्षा में गड़बड़ी मामले की CBI से जांच कराने की मांग की है। विधानसभा गेट के सामने बीजेपी विधायक अपने मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान बीजेपी विधायकों ने चम्पाई सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।