कांके: रांची के धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा मैदान में जेएमएम का संकल्प सभा, देर रात तैयारियों का लिया जायजा
Kanke, Ranchi | Feb 27, 2024 रांची के धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा मैदान में जेएमएम द्वारा आज संकल्प सभा का आयोजन किया गया है। संकल्प सभा के आयोजन को तैयारियों को लेकर बीते देर रात जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा मैदान जाकर तैयारियों का जायजा लिया। बता दे कि संकल्प सभा में काफी संख्या में जेएमएम के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।