कांके: झारखंड विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, सदन में पेश करेंगे आम बजट
Kanke, Ranchi | Feb 27, 2024 झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव विधानसभा पहुंच गये हैं। वित मंत्री रामेश्वर उरांव अब से थोड़ी देर में वे आम बजट पेश करेंगे। विधानसभा पहुंचे वित मंत्री रामेश्वर उरांव से जब विधानसभा के बाहर बजट को लेकर सवाल किया गया तो, उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री बजट पेश करने से पहले कुछ नहीं बोलते हैं।