कांके: रांची के सदर थाना प्रभारी को एसएसपी ने किया लाइन हाजिर, पीड़िता के साथ अभद्र भाषा करने का आरोप
Kanke, Ranchi | Feb 27, 2024 रांची एसएसपी ने सदर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है. बता दें कि थाना प्रभारी का कथित तौर पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमे वे कोकर की एक पीड़िता और उनके परिजनों से अभद्र भाषा का प्रयोग करते दिख रहे हैं। इस मामले को कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने सदन में भी उठाया था। जिसके बाद एसएसपी ने सदर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करने का निर्देश दिया है।