बहराइच: भवनियापुर में बंदर द्वारा ईंट फेंकने से घायल छात्र की हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत साइनपुरवा के रहने वाला छात्र गुरुवार सुबह स्कूल पढ़ने के लिए गया हुआ था। तभी स्कूल में ही पानी पीने के दौरान बंदर ने ईंट फेंक दिया था। जिससे वह घायल हो गया था। लखनऊ लेकर गए वहीं डॉक्टर ने बहराइच घर ले जाने के लिए कहा। परिजन शुक्रवार सुबह घर लेकर पहुंचे तभी उसकी मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।