बहराइच: अयोध्यापुरवा में तेंदुए के हमले में किशोरी घायल, हालत गंभीर, लखनऊ रेफर
बहराइच के कतर्निया घाट वन क्षेत्र के सुजौली रेंज अंतर्गत सुजौली के अयोध्यापुरवा निवासी वसीम के घर बीती रात तेंदुआ घुस गया जिसने घर में सो रही बालिका साईबा पर हमला कर दिया बालिका के चीखने पर परिजनों की नींद खुली जिसके बाद सभी बच्ची को बचाने के लिए हाका लगाते हुए दौड़ पड़े इस दौरान तेंदुआ बालिका को घायल करके गन्ने के खेत में घुस गया। हालत गंभीर।लखनऊ रेफर।