अर्की: देवधार मंदिर अर्की में चल रहे निर्माण कार्य में लोगों ने आज श्रमदान कर दिया सहयोग
Arki, Solan | Mar 31, 2024 अर्की नगर के देवधार मंदिर में आज रविवार को स्थानीय लोगों द्वारा श्रमदान किया गया। नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि देवधार वाले अर्की के ग्राम देवता है। इनके प्रति लोगों की अपार श्रद्धा है। उन्होंने कहा की देवधार मंदिर को आस्था व पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने को लेकर समिति द्वारा कार्य किया जा रहा है। जिसमें लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।