सीतापुर: मंडी चौकी के पास बस ने लोगों सहित कई वाहनों को मारी टक्कर, भीड़ ने शराबी ड्राइवर को पकड़कर जमकर पीटा, वीडियो वायरल
जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के मंडी चौकी इलाके में उस समय हड़कम्प मच गया जब प्राइवेट बस ने कई वाहनों सहित लोगों को टक्कर मार दी और भागने का प्रयास करने लगा था। इसके बाद लोगों ने बस को रुकवाया और पुलिस चौकी के सामने ही ड्राइवर को बस से उतार कर जमकर पीटना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है ड्राइवर शराब के नशे में धुत था जिसके बाद पुलिस ने मामला शांत कराया था।