सीतापुर: हरगांव में कहा-सुनी के दौरान चीनी मिल के सिक्योरिटी गार्ड ने किसान पर तानी बंदूक, हुआ जमकर बवाल, वीडियो हुआ वायरल
हरगांव शुगर फैक्ट्री में उस समय हंगामा हो गया जब लाइन में लगी ट्रैक्टर ट्राली आगे बढ़ाने पर सिक्योरिटी गार्ड्स किसान के बीच में कहां सुनी हो गई। इस दौरान गार्ड ने किसान पर बंदूक तांन दी जिसके बाद किसानों ने जमकर बवाल काटा और हंगामा करने लगे, बताया जा रहा है काफी देर तक चले हंगामें के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया था।जिसका वीडियो वायरल हुआ है।