कुचायकोट: पुलिस ने पकडभिंड गांव से मारपीट मामले में फरार 3 नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार
कुचायकोट थाने के पुलिस ने थाना क्षेत्र के पकडभिंड गांव से पूर्व के मारपीट मामले के फरार नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गोपालगंज व्यवहार न्यायालय के आदेश के आलोक में किया है। गिरफ्तार लोगों में रमेश महतो, प्रकाश महतो और बाबूनंद महतो शामिल है। जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज रविवार को दोपहर 3.30 बजे दी गई।