सरीला: ग्राम बिलगांव में संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में जानवर चराने गए किसान की मौत, परिजनों का कहना- लू लगने से हुई है
सरीला तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिलगांव में स्थित खेतों में जानवर लेकर चराने के लिए गये 55 वर्षीय एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों के चलते लू लगने से मौत होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी लगते ही मृतक किसान के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आज बुधवार को मृतक किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।