खेकड़ा: बसी में पेरीफेरल अंडरपास के पास पुलिस मुठभेड़ में तार चोर गिरोह के 3 बदमाश घायल, बरामद हुए अवैध हथियार व तार
Khekada, Bagpat | Jul 13, 2026 बसी में पेरीफेरल अंडरपास के पास पुलिस और बदमाशों के बीच रविवार सोमवार की मध्यरात्रि मुठभेड़ हुई, जिसमें 3 बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर बसी रोड पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस ने बाइक पर आ रहे 3 संदिग्धों को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने