शाहजहांपुर: पटाखा बाजार में उमड़ी भीड़, लाखों रुपये के पटाखों की हुई बिक्री, दीपावली पर दुकानों पर दिनभर रही खरीदारों की चहल-पहल
शाहजहांपुर। दीपावली के पर्व पर शहर में पटाखा बाजार में खूब रौनक दिखाई दी। सुबह से ही पटाखों की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ने लगी। देर शाम तक लोगों ने जमकर आतिशबाजी की खरीदारी की। रामलीला मैदान सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर लगी पटाखों की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। दुकानदारों के अनुसार, दीपावली के दिन लाखों रुपये के पटाखों की