धौलपुर: डॉ. साधना शर्मा होंगी धौलपुर की नई एसडीएम
धौलपुर। राज्य सरकार ने शनिवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 50 अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। जिसमें हाल ही में जिले में लगाए गए धौलपुर एसडीएम और सैपऊ एसडीएम का स्थानांतरण किया है। तबादला सूची में सैपऊ उपखंड अधिकारी डॉ. साधना शर्मा को धौलपुर का नया उपखंड अधिकारी लगाया गया है।