उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई सिंहेश्वर मंदिर परिसर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1750 पीस कोरेक्स के साथ तस्कर गिरफ्तार
मधेपुरा। सिंहेश्वर मंदिर परिसर में अवैध रूप से कोरेक्स सिरप की बिक्री की सूचना पर उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान 1750 पीस कोरेक्स बरामद करते हुए राजेश कुमार गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया। जबकि गिरोह के अन्य सदस्य मौके से फरार हो गए। उत्पाद अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि फरार आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। बरामद कोरेक्स को जब्त कर गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
#Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11
Madhepura, Madhepura | Jul 18, 2026