सिरोही: शिवगंज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस काउंटडाउन पर आयोजित की गई योग कार्यशाला
Sirohi, Sirohi | May 18, 2026 शिवगंज। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 50 दिवसीय काउंटडाउन के तहत सोमवार को रिवर फ्रंट गार्डन में आयुष नर्सेज महासंघ के बैनर तले योग कार्यशाला हुई। आयुर्वेद निदेशालय अजमेर के निर्देश पर आयोजित शिविर में योग प्रशिक्षक कल्पेश कुमार व वंदना कुमारी ने विद्यार्थियों को योगासन व प्राणायाम कराया।