थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त राहुल पुत्र लालजी, निवासी जैती थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर को बुधवार सुबह कांटे चौराहा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पीड़िता की तहरीर पर 17 अप्रैल को मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है।