डुमरा: विद्यालय कैंपस से स्कूल वैन चोरी करने की कोशिश, चोरों ने तोड़ा शीशा, वीडियो में कैद हुई घटना
सीतामढ़ी जिले के बसतपुर पंचायत भवन के सामने स्थित एक विद्यालय परिसर में खड़ी स्कूल वैन को चुराने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि देर रात अज्ञात चोर स्कूल कैम्पस के अंदर घुस गए और स्कूल वैन को चुराने की कोशिश की गई इस दौरान स्कूल बन के शिक्षा को तोड़ दिया गया है लेकिन लॉक नहीं खुलने के कारण स्कूल बंद चोरी होने से बच गया।