गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ में बड़ी कार्रवाई: झोलाछाप डॉक्टरों पर चला शिकंजा, कई अवैध क्लीनिक किए गए सीज
गोविंदगढ़ कस्बे में मंगलवार दोपहर चिकित्सा विभाग और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। करीब एक बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में बिना मान्यता और डिग्री के क्लीनिक संचालित कर रहे लोगों पर शिकंजा कसते हुए कई अवैध क्लीनिकों को सीज किया गया। टीम के पहुंचते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।