बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ पुलिस थाना परिसर में आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
बल्देवगढ़ पुलिस थाना परिसर में आगामी त्यौहारों को लेकर आज शाम 5:00 बजे से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।जिसमें बल्देवगढ़ तहसीलदार अरविंद यादव एवं उपनिरीक्षक अंकित दुबे मौजूद रहे।उनके द्वारा समस्त लोगों को बताया कि सभी लोग अपनी-अपने त्योहारों को शांति और सौहार्द के साथ मनाएं एवं शासन प्रशासन का सहयोग करें।इस अवसर पर नगर के समस्त गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।