खलीलाबाद: जिला अस्पताल परिसर में बने रैन बसेरे का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने फिता काटकर किया, CMS रहे मौजूद
खलीलाबाद संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में बनी रैन बसेरे का जिले की प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने गुरुवार की सुबह 10:00 बजे फीता काटकर किया उद्घाटन। जिला अस्पताल पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव का सीएमएस डॉक्टर रमाशंकर सहित अन्य डॉक्टर ने फूलमाला पहनकर किया स्वागत।वहीं जिला अस्पताल में जिला पंचायत अध्यक्ष ने पौधारोपण भी किया।