बांका: 9 मई को बांका व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, प्रधान जिला जज ने की प्रेस वार्ता
Banka, Banka | Apr 23, 2026 बांका व्यवहार न्यायालय परिसर में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर गुरुवार शाम 5 बजे न्यायालय परिसर में प्रधान जिला जज सत्य भूषण आर्य ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से लंबित मामलों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निपटारा किया जाएगा।