मलारनाडूंगर: मलारना डूंगर पुलिस ने शेषा रोड से 5 लोगों को किया गिरफ्तार, 9 मोबाइल, 3 ATM चेकबुक व पासबुक की बरामद
मलारना डूंगर थाना पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के शेषा लिंक रोड पर साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 9 मोबाइल फोन 3 एटीएम कार्ड एक चेकबुक, दो पासबुक और एक बोलेरो जीप को बरामद किया। थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह सोलंकी ने प्रेस नोट के माध्यम से शाम 4:00 बजे जानकारी दी।