नियमों को ताक पर रखकर चल रहे वाहन चालक, ओवरटेकिंग के चक्कर में और बढ़ा रहे जाम!
सड़क पर पहले निकलने की होड़ में यातायात नियमों की अनदेखी राहगीरों और अन्य वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन रही है। जाम में फंसे वाहन चालक धैर्य रखने के बजाय गलत तरीके से ओवरटेक कर रहे हैं, जिससे सड़क पर अव्यवस्था बढ़ रही है और जाम खुलने के बजाय और लंबा होता जा रहा है।
सवाल यह है कि आखिर कब समझेंगे वाहन चालक? यातायात नियमों का पालन करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। जल्दबाजी के बजाय संयम बरतें और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में सहयोग करें।