सहयोग संस्था द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरिवन में किया गया पौधारोपण , हरिबन के संरक्षक आशीष भारद्वाज को अंग वस्त्र भेंट कर किया गया सम्मानित
जनपद की समाजसेवी संस्था सहयोग के पदाधिकारियो ने विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर महानगर के हरिवन में पहुंचकर पौधारोपण किया , और हरिबन के संरक्षक आशीष भारद्वाज को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया । इस मौके पर संस्था के पौधारोपण प्रभारी डॉक्टर पुनीत मनीषी ब संगीता गुप्ता ने बताया कि पौधों का हमारे जीवन में सबसे बड़ा योगदान है ,इनके द्वारा दी जा रही ऑक्सीजन को ही हम सभी पाकर जीवन प्राप्त कर रहे है , पौधों से हमें ऑक्सीजन के साथ-साथ फल , औषधि व लकड़ी प्राप्त होती है , इन पौधों के बिना तो जीवन ही नहीं है । संस्था के संरक्षक अनिल गुप्ता प्रधान व शाहनवाज खा एडवोकेट ने सभी से अपील की कि पौधों को लगाना जितना जरूरी है, उससे भी कहीं ज्यादा जरूरी है उनकी पूरी देख रेख ब सुरक्षा करना , और यह जिम्मेदारी देश के प्रत्येक नागरिक की है , पूरे देश में प्रतिवर्ष जितने पौधे लग रहे हैं , यदि उनमें से आधे ही सुरक्षित बच जाए तो 5 वर्ष में ही पूरा देश हरियाली युक्त हो जाएगा । पौधारोपण के कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष स्तुति गुप्ता सहित कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे ,डायरेक्टर शालू यादव, रजनी गुप्ता ,तराना जमाल, विधिक सलाहकार सफीकुद्दीन अंसारी एडवोकेट व ममता यादव, सुमन गुप्ता, राम जी गुप्ता,कृष्णा गुप्ता,सबाब आदि उपस्थित रहे ।