पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित, विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण
एसपी सौरभ दीक्षित द्वारा रिजर्व में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ग्रहण कर परेड का गहन एवं सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में सम्मिलित अधिकारी एवं कर्मचारियों के टर्नआउट, वर्दी, अनुशासन, ड्रिल, शारीरिक दक्षता, शस्त्र संचालन एवं समस्त व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही पुलिस बल को उच्च स्तरीय अनुशासन, बेहतर कार्य निष्पादन एवं जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। परेड निरीक्षण उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के विभिन्न थानों एवं कार्यालयों में उत्कृष्ट, उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का सम्मान संगठन में सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देता है तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी अधिक समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित करता है।
प्रशस्ति पत्र/पुरस्कार प्राप्त करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों की सूची निम्नवत् है—
1. का० रोहित कुमार, पीएनओ–182671975, थाना जलालाबाद — प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार।
2. का० प्रवीन कुमार, पीएनओ–192674603, थाना जलालाबाद — प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार।
3. उ०नि० श्री गौरव सिंह, पीएनओ–234223060, थाना जलालाबाद — प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार।
4. का० विभार त्यागी, पीएनओ–192673701, मॉनिटरिंग सेल — प्रशस्ति पत्र।
5. का० सुमित कुमार, पीएनओ–182673779, मॉनिटरिंग सेल — प्रशस्ति पत्र।
6. है०का० महेशपाल सिंह, पीएनओ–062533225, थाना कोतवाली — प्रशस्ति पत्र।
7. का० रोहित सांगवान, पीएनओ–192674599, थाना कोतवाली — प्रशस्ति पत्र।
8. का० रोहित कुमार, पीएनओ–212670855, थाना कोतवाली — प्रशस्ति पत्र।
9. का० नरेन्द्र कुमार, पीएनओ–182672705, थाना कोतवाली — प्रशस्ति पत्र।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासित कार्यशैली एवं विभागीय दायित्वों के प्रति समर्पण की सराहना की गयी तथा उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते रहने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
इसी क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण किया गया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को अधिकाधिक वृक्षारोपण करने एवं लगाए गए पौधों के संरक्षण हेतु प्रेरित किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक उत्तरदायित्व बताते हुए स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित रिजर्व पुलिस लाइन एवं जनपदीय पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।