रजौली: नेपाल जा रहे एलपीजी टैंकर से 262 लीटर शराब बरामद, चालक गिरफ्तार; अकौना के कथित तस्कर पर फिर उठे सवाल
उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एलपीजी गैस टैंकर से 261.920 लीटर विदेशी शराब एवं बियर बरामद की है। शनिवार को उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद टीम संख्या-3 ने नेमदारगंज थाना क्षेत्र के पंचगावा के समीप नाकेबंदी कर टाटा एलपीजी गैस टैंकर (NL-01K-1197) की तलाशी ली।